Wednesday, November 26, 2008

गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार बंद

बुधवार की रात को मुंबई में हुए आतंकवादी हमले के मद्देनजर 27 नवंबर को बीएसई और एनएसई बंद रहेंगे। दोनों एक्सचेंजों में आज सौदे नहीं होंगे। इसके साथ ही एमसीएक्स के कमोडिटी और करंसी एक्सचेंजों को भी बंद रखा गया है।

Monday, November 24, 2008

अमेरिकी बाजार में उत्साह का आलम

शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में निवेशकों के बीच उत्साह का आलम रहा। डॉव जॉस 6.54% ऊपर चला गया। "शेयर मंथन" पत्रिका के संपादक राजीव रंजन झा ने इस उछाल की समीक्षा करते हुए अपने लेख "गिटेनर से उम्मीदें" (http://www.sharemanthan.in/index.php/the-news/143-indian-stock-market-column-rajeev-ranjan-jha-24th-november-2008) में लिखा है कि बस एक नाम ने शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में लाल-हरे निशानों के बीच झूलते सूचकांकों को एकदम से उछाल दिया। अमेरिकी निवेशकों को पता चला कि टिमोथी गिटेनर देश के नये वित्त मंत्री (वित्त सचिव, शाब्दिक रूप से) बनने वाले हैं। इस खबर से उनके उत्साह का पारा एकदम सातवें आसमान पर चला गया।

Thursday, November 20, 2008

आडवाणी की सकारात्मक पहल

लोकसभा में विपक्ष के नेता लालकृष्ण आडवाणी ने सकारात्मक राजनीति की नई परिपाटी शुरू कर दी है। उन्होंने ग्लोबल मंदी के दौर में देश के हालात पर व्यापक विचार-विमर्श को प्रारम्भ किया है। शेयर मंथन डॉट इन (http://www.sharemanthan.in/) के संपादक राजीव रंजन झा ने अपने लेख में पीएम इन वेटिंग लालकृष्ण आडवाणी की भारतीय उद्योगपतियों के साथ हुई बैठक का उल्लेख करते हुए लिखा है कि इस बैठक का सबसे सकारात्मक पहलू यह है कि भाजपा ने सरकार की मौजूदा नीतियों सिर्फ आलोचना करने के बदले अपनी एक वैकल्पिक नीति भी सामने रखी है। इस नीति पर अमल करने का मौका भाजपा को तभी मिलेगा, जनता उसे अगले चुनाव में सरकार बनाने की इजाजत देगी।

बृहस्पतिवार को आडवाणी की इस बैठक में आने वाले उद्योगपतियों में दोनों अंबानी भाईयों के अलावा राहुल बजाज, सुनील मित्तल, वेणु श्रीनिवासन, शशि रुइया, सुभाष चंद्र, जी एम राव, बाबा कल्याणी, जे पी गौड़, सज्जन जिंदल, राजीव चंद्रशेखर जैसे तमाम नाम शामिल थे।

महंगाई दर में आयी कमी

महंगाई दर में फिर कमी आयी है। बृस्पतिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार आठ नवम्बर को खत्म हुए हफ्ते में घटकर 8.9 प्रतिशत हो गई है। इसके पहले हफ्ते में महंगाई दर 8.98 प्रतिशत थी।