Friday, January 9, 2009

महंगाई दर गिरकर 5.91% हुई

महंगाई दर में गिरावट का सिलसिला बदस्तूर जारी है। थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित महंगाई दर 27 दिसंबर 2008 को खत्म हुए सप्ताह में यह घट कर 5.91% रह गयी है। पिछले साल ठीक इसी हफ्ते में यह 3.83% रही थी। 20 दिसंबर 2008 को खत्म हुए सप्ताह में महंगाई दर 6.38% दर्ज की गयी थी।

सत्यम या असत्यम

शेयर मंथन डॉट इन वेबसाइट में "जारी है सत्यम का झूठ" शीर्षक से एक लेख प्रकाशित किया है। इसमें लिखा गया है कि सत्यम के निवेशकों के सामने इस समय न केवल रामलिंग राजू के बयानों की असली सच्चाई समझने की चुनौती है, बल्कि यह उलझन भी है कि जो नया नेतृत्व सामने आया है उस पर वे कितना यकीन कर सकते हैं। इस लेख को पूरा पढ़ने के लिए इस लिंक http://www.sharemanthan.in/index.php/the-news/503-indian-stock-market-column-rajeev-ranjan-jha-09th-jan-2009 पर क्लिक करें।

Wednesday, January 7, 2009

क्या है सत्यम की असली कहानी

सत्यम कंप्यूटर के चेयरमैन बी. रामलिंग राजू ने अपना इस्तीफा देते हुए कंपनी के निदेशक बोर्ड को एक लंबी चिट्ठी लिखी है। इस चिट्ठी में उन्होंने सत्यम के कामकाज के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे किये हैं। बी. रामलिंग राजू ने निदेशक बोर्ड को जो पत्र लिखा है, उसका हिंदी रूपांतर पढ़ने के लिए http://www.sharemanthan.in/index.php/the-news/489-ramalingarajuresignationletter पर क्लिक करें।